मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी का सवाल: क्या दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोग सुरक्षित हैं?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में मणिपुर के रहने वाले संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से पूछा है कि पूर्वोत्तर भारत के निवासियों के प्रति बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए वे क्या कदम उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज राजधानी में रह रहा पूर्वोत्तर का हर परिवार एक ही सवाल कर रहा है कि क्या वे यहां सुरक्षित हैं।