मणिपुर: असम राइफल्स के कैंप पर उग्र भीड़ का हमला, गाड़ियों को फूंका

मणिपुर के सेनापति जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के बाद हालात बिगड़ गए। तलाशी अभियान के कुछ ही घंटों बाद एक भीड़ ने वहां पहुंचकर पत्थरबाजी की और असम राइफल्स के कैंप में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों की तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित हथियारबंद कैडर वर्दी पहनकर और हथियारों के साथ अपने तय कैंपों से बाहर निकले हैं, जो युद्धविराम के नियमों का उल्लंघन है।

by shortkt.com
6 hours ago
मणिपुर: असम राइफल्स के कैंप पर उग्र भीड़ का हमला, गाड़ियों को फूंका | ShortKT