मंदिरों के मुकाबले मस्जिदों में कम दान क्यों आता है, जानें देश की सबसे धनी मस्जिद कौन सी है?
मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने वाले लोग अपनी मर्जी से दान देते हैं। इस्लाम में ज़कात, सदका और फितरा के जरिए दान देने की परंपरा है। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित जामा मस्जिद को सबसे अमीर माना जाता है, जिसके निर्माण में 600 किलो शुद्ध सोने का उपयोग किया गया था। वहीं, चढ़ावे की बात करें तो मुंबई की हाजी अली दरगाह को देश की सबसे अमीर दरगाहों में गिना जाता है।