मंगला एक्सप्रेस: टिकट मांगने पर महिला यात्री ने TTE के साथ की मारपीट, बाल खींचे

हज़रत निज़ामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में एक महिला टीटीई ने जब एक यात्री युवती से टिकट दिखाने को कहा, तो उसने बदसलूकी शुरू कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। युवती ने टीटीई के बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसने टीटीई की ईएफटी बुक छीन ली और उनका टैबलेट भी तोड़ दिया। बाद में शिकायत दर्ज होने पर जीआरपी ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है।

by shortkt.com
4 hours ago
मंगला एक्सप्रेस: टिकट मांगने पर महिला यात्री ने TTE के साथ की मारपीट, बाल खींचे | ShortKT