मंगलवार को दिल्ली के इन हिस्सों में बिजली कटौती संभव
दिल्ली में मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के कारण मंगलवार, 14 जुलाई को शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी। बीआरपीएल (BRPL) के मुताबिक, बिजली की यह कटौती खानपुर, हौज़ खास, टैगोर गार्डन, पालम, मोहन गार्डन, जनकपुरी, अलकनंदा, छतरपुर, नांगलोई, निज़ामुद्दीन और दरियागंज डिवीजन के कई इलाकों में महसूस की जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए बिजली बंद रहने का समय भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है।