मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के भीतर 10 लोगों के लापता होने की खबर है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, कई मामलों में घर से बाहर जाने के कुछ देर बाद ही उनके फोन बंद हो गए थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर तलाश तेज कर दी गई है।