भोपाल में प्रदर्शनकारी किसानों की बस के आगे निडर होकर खड़ी हुईं महिला ACP, वीडियो हुआ वायरल
मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार को सैकड़ों किसानों के प्रदर्शन के दौरान एसीपी मोनिका शुक्ला का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों की चलती हुई बस को रोकने के लिए उसके सामने दोनों हाथ फैलाकर खड़ी दिखाई दे रही हैं। खबरों के अनुसार, मौके पर कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा, जिसके बाद प्रदर्शनकारी अपनी बस को वहीं छोड़कर चले गए।