भोपाल: थाने के पास कपड़ा व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला, 20 फीट तक जान बचाकर भागा पीड़ित
भोपाल, मध्य प्रदेश में सोमवार की सुबह पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर कुछ बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी को निशाना बनाया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावरों ने सिर्फ 3 सेकंड के भीतर व्यापारी पर चाकू से 5 बार हमला किया। पीठ में चाकू लगने के बावजूद पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए 20 फीट तक दौड़ता रहा। खबरों के अनुसार, चाकू का घाव इतना गहरा था कि वह व्यापारी की पीठ को चीरते हुए फेफड़ों तक पहुंच गया।