भोटे कोशी नदी में जलस्तर में उछाल, नेपाल ने फिर दी बाढ़ की चेतावनी
नेपाल के नैशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन ऐंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रविवार को भोटे कोशी नदी को लेकर बाढ़ का ताजा अलर्ट जारी किया है। अथॉरिटी के अनुसार, नदी के जलप्रवाह में तेजी देखी गई है, जिसके चलते आम नागरिकों और रेस्क्यू टीमों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नेपाल-तिब्बत में आई बाढ़ के कारण अब तक जान गंवाने वालों का आंकड़ा 691 तक पहुंच गया है।