भिलाई: होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक ओयो होटल में 19 साल के शादाब शेख का शव मिला है। वह वहां अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने साथ में शराब पी थी और फिर उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस को शक है कि इसी झगड़े के बाद शादाब ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।