भावना कांत बनीं भारत की पहली महिला 'टॉप गन', IAF में रचा कीर्तिमान
भारतीय वायुसेना की स्क्वॉड्रन लीडर भावना कांत ने 'फाइटर कॉम्बैट लीडर' कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसके साथ ही वह देश की पहली महिला 'टॉप-गन' फाइटर पायलट बन गई हैं। उन्होंने वायुसेना के प्रमुख 'टैक्टिक्स ऐंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट' (जिसे 'टॉप-गन स्कूल' भी कहा जाता है) से 20 सप्ताह का यह कठिन एडवांस कोर्स पूरा किया। इस प्रशिक्षण के बाद पायलट जटिल हवाई युद्ध अभियानों का नेतृत्व करने में सक्षम फ्रंटलाइन कॉम्बैट टैक्टिशियंस के रूप में तैयार हो जाते हैं।