भारत से गोद ली गईं दो सहेलियां 40 साल बाद DNA टेस्ट में निकलीं सगी बहनें
भारत के एक अनाथालय से गोद ली गई दो सहेलियां असल में सगी बहनें निकली हैं। ये दोनों नीदरलैंड्स के अलग-अलग परिवारों में बड़ी हुईं, जो एक-दूसरे के काफी करीब रहते थे। 40 साल के अंतराल के बाद DNA जांच से पुष्टि हुई कि मीना और मीनल नाम की ये सहेलियां आपस में बहनें हैं। वे पहली बार 1996 में नीदरलैंड्स में अपनी किशोरावस्था के दौरान एक-दूसरे से मिली थीं।