भारत-यूके व्यापार समझौता: व्हिस्की से लेकर कपड़ों तक, क्या कुछ होगा सस्ता?
भारत और यूके के बीच कॉम्प्रीहेंसिव ईकोनॉमिक ऐंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) 15 जुलाई से प्रभावी हो जाएगा। इस समझौते के बाद भारत में स्कॉच व्हिस्की, जिन, बिस्कुट, चॉकलेट, सौंदर्य प्रसाधन और अन्य ब्रिटिश उत्पादों की कीमतें कम हो जाएंगी। वहीं, भारत से ब्रिटेन निर्यात होने वाले करीब 99% उत्पादों को टैक्स से छूट मिलेगी, जिससे टेक्सटाइल, समुद्री उत्पाद, चमड़ा, जूते, खिलौने और जेम्स एंड ज्वैलरी जैसे भारतीय सेक्टर को बड़ा फायदा होगा।