भारत में Apple का सालाना कारोबार पहली बार $10 बिलियन के पार
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते वित्त वर्ष के दौरान भारत में Apple की कुल कमाई ने पहली बार $10 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पिछले साल कंपनी की भारत में बिक्री लगभग $9 बिलियन दर्ज की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कमाई में सबसे बड़ा योगदान iPhone की बिक्री का रहा है। इसके अलावा, देश में iPad और MacBook की मांग में भी इजाफा देखने को मिला है।