भारत में 'धमाल 4' की कमाई ₹100 करोड़ के पार, 'सिकंदर' और 'शैतान' को पछाड़ा
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन अभिनीत 'धमाल 4' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹6.50 करोड़ की कमाई की है। इस आंकड़े के साथ, फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन ₹124.36 करोड़ तक पहुंच गया है। ओपनिंग वीकेंड की कमाई के मामले में इस फिल्म ने सलमान खान की 'सिकंदर' और अजय देवगन की ही 'शैतान' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।