भारत पर हमले की धमकी देने वाले पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने की पीएम मोदी की प्रशंसा
पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित, जो पहले भारत को बम से उड़ाने की धमकियां दे चुके हैं, ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है। एक टीवी शो में बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि भारत के दबाव के कारण इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने अपनी पाकिस्तान यात्रा को रद्द कर दिया था। इस कार्यक्रम के दौरान बासित ने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व को काफी प्रभावशाली और दिलचस्प करार दिया।