भारत ने पाकिस्तान में रह रहे 23 आतंकियों को किया नामजद
शनिवार को केंद्र सरकार ने 'गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान में सक्रिय 23 आतंकियों को आतंकवादी करार दिया है। ये सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के सदस्य हैं। सूची में हाफिज सईद के तीन खास सहयोगियों, अब्दुल रऊफ, हाफिज़ खालिद वलीद और राणा इफ्तिखार के साथ-साथ मसूद इल्यास कश्मीरी और गुलाम फरीद का नाम भी शामिल है।