भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में सेंध, बैरिकेड तोड़कर नेपाल पहुंची कार
रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था में एक गंभीर लापरवाही देखने को मिली। बहराइच के रूपईडीहा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर एक कार चालक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए नेपाल की सीमा के भीतर चला गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब दोनों देशों की पुलिस कार सवार की तलाश में जुट गई है।