भारत छोड़कर विदेश बसना चाहता है ₹4 लाख महीना कमाने वाला युवा, बताई ये वजह

भारत में रिमोट काम करके हर महीने ₹4 लाख कमाने वाले 26 साल के एक युवक ने देश छोड़ने का मन बना लिया है। एक पर्सनल फाइनेंस कोच से बातचीत में उसने कहा, "मैं अपनी कमाई में से केवल ₹1.20 लाख ही खर्च करता हूं और बाकी पैसे ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए जमा कर रहा हूं।" युवक का कहना है कि वह अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देना चाहता है। उसने भारत छोड़ने के पीछे खराब पेट्रोल, भारी टैक्स और परीक्षाओं के रद्द होने जैसी समस्याओं का जिक्र किया है।

by shortkt.com
20 hours ago
भारत छोड़कर विदेश बसना चाहता है ₹4 लाख महीना कमाने वाला युवा, बताई ये वजह | ShortKT