भारत को पिछड़ा बताने वालों पर भड़कीं विदेशी महिला, वीडियो में दिया मुंहतोड़ जवाब
सोशल मीडिया पर नीदरलैंड्स की इवाना नाम की एक महिला का वीडियो काफी चर्चा में है। इसमें उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो भारत को पिछड़ा कहते हैं। इवाना ने कहा, 'अगर आपको भारत से नफरत है, तो इस वीडियो को अभी आगे बढ़ा दें, क्योंकि जो बातें मैं करने वाली हूं, उन्हें सुनकर आपको और भी ज्यादा गुस्सा आएगा।'