भारत के 17 दिन के NOTAM से पाकिस्तान में खलबली: रिपोर्ट
भारत द्वारा 17 दिनों के लिए NOTAM जारी किए जाने के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। न्यूज़18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक के लिए विमानन गतिविधियों से संबंधित यह नोटिस जारी किया है। खबरों की मानें तो इसके बाद पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। हालांकि, विमानन क्षेत्र में NOTAM जारी किया जाना एक आम प्रक्रिया मानी जाती है।