भारत के पहले निजी रॉकेट 'विक्रम-1' पर अंकित हैं इसे बनाने वाली टीम के नाम
शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए गए देश के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' पर इसे तैयार करने वाले लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। स्काईरूट एयरोस्पेस ने जानकारी दी कि रॉकेट पर मौजूद हर एक हस्ताक्षर उस इंजीनियर, टेक्नीशियन या टीम मेंबर का है, जिन्होंने इस मिशन को कामयाब बनाने में योगदान दिया है। अब ये नाम भी मिशन के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर निकल चुके हैं।