भारत के दो सबसे कम T20I स्कोर से जुड़ा गौतम गंभीर का नाम, तब थे ओपनर आज हैं कोच
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर 74 रन है, जो उसने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बनाया था। उस मुकाबले में गौतम गंभीर बतौर सलामी बल्लेबाज भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं, मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर सिमट गई, जो उसका दूसरा सबसे छोटा टी20 स्कोर है। खास बात यह है कि वर्तमान में गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।