भारत के खिलाफ अपनी धरती का उपयोग नहीं होने देंगे: श्रीलंकाई राष्ट्रपति
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भारत को आश्वस्त किया है कि उनके देश की धरती का इस्तेमाल भारत के विरुद्ध किसी भी गतिविधि के लिए नहीं किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा के दौरान बुधवार को दोनों देशों के बीच तीन रक्षा समझौतों पर सहमति बनी। इनमें श्रीलंकाई वायुसेना की L70 गन्स को आधुनिक बनाने का करार भी शामिल है।