भारत की मामूली बढ़ोतरी को ठुकराकर बांग्लादेश अब चीन से 127% महंगी बिजली खरीदेगा

भारत द्वारा क्रॉस-बॉर्डर बिजली सप्लाई की दरों में ₹0.01 प्रति यूनिट की मामूली वृद्धि के प्रस्ताव को बांग्लादेश ने खारिज कर दिया था। अब बांग्लादेश एक चीनी कंपनी को बिजली के लिए 25 टका प्रति यूनिट का भुगतान करने के लिए सहमत हो गया है। यह समझौता एक छोटे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए किया गया है। गौरतलब है कि वित्तवर्ष-26 में भारत से खरीदी जाने वाली बिजली की दर 11 टका प्रति यूनिट है, जिसके मुकाबले चीन को दी जाने वाली यह कीमत करीब 127% ज्यादा है।

by shortkt.com
4 hours ago
भारत की मामूली बढ़ोतरी को ठुकराकर बांग्लादेश अब चीन से 127% महंगी बिजली खरीदेगा | ShortKT