भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: जानें इसकी खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना किया, जो हरियाणा के जींद और सोनीपत रूट पर संचालित होगी। 10 कोच वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन यात्री ट्रेनों में गिनी जा रही है। इसमें 1,200 किलोवॉट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम दिया गया है और इसकी अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा है।