भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की झलक आई सामने, जानें कैसी है अंदर से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। सरकार ने इस ट्रेन के इंटीरियर की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें 10 कोच होंगे और यह एक बार में 2600 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच प्रतिदिन 89-89 किलोमीटर के दो फेरे लगाएगी, जिससे यह हर दिन कुल 356 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।