भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' उड़ान भरने को तैयार
देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' अपनी पहली परीक्षण उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लॉन्च किया जाएगा। स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा संचालित इस मिशन के सफल होने पर छोटे सैटेलाइट्स को जरूरत के अनुसार लॉन्च करना आसान हो जाएगा। इससे नेविगेशन, संचार, खेती और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों को काफी लाभ मिलेगा, साथ ही भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग को दुनिया भर में एक नई पहचान हासिल होगी।