भारत का 'धर्मनिरपेक्ष' होना स्वाभाविक, इसे अलग से कहने की जरूरत नहीं: गीतांजलि वांगचुक
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो का मानना है कि भारत को संविधान में 'धर्मनिरपेक्ष' बताना वैसा ही है जैसे पानी को गीला कहना। उनका कहना है कि 1976 में संविधान की प्रस्तावना में इस शब्द को शामिल किए जाने से पहले भी भारत धर्मनिरपेक्ष ही था। गीतांजलि के मुताबिक, 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द पश्चिमी मूल का है और यह यूरोप में चर्च और राज्य के आपसी संघर्षों के दौरान अस्तित्व में आया था।