भारत कभी न आने वाले सिरिल रैडक्लिफ को क्यों सौंपी गई थी सीमा रेखा तय करने की जिम्मेदारी?
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तय करने का काम सर सिरिल रैडक्लिफ को दिया गया था, जबकि वे इससे पहले कभी भारत नहीं आए थे। लेखिका लूसी चेस्टर के मुताबिक, रैडक्लिफ को उनके एक नामी वकील होने की वजह से इस काम के लिए चुना गया था। उनके अधीन काम करने वाले दोनों सीमा आयोगों में वकीलों को शामिल किया गया था। चेस्टर का कहना है कि सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू को सीमा से जुड़े मसलों का कानूनी हल निकालना सबसे सही और स्वाभाविक लगा था।