भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम घोषित
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अंतर्गत भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में आयोजित होगा, वहीं दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे पायदान पर मौजूद है।