भारत और अमेरिका की मेहमाननवाज़ी में क्या है फर्क? वायरल वीडियो में अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने बताई ये बात
अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ड्रू हिक्स ने भारत और अमेरिका में मेहमानों के स्वागत के तरीकों पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी चर्चा में है। हिक्स ने कहा, "भारत में लोग न केवल आपको घर आने का न्योता देते हैं, बल्कि पूरा परिवार मिलकर आपका स्वागत करता है। वे आपको बेहतरीन खाना खिलाते हैं और रात भर रुकने के लिए भी जोर देते हैं। इसके उलट, अमेरिका में लोग अक्सर घर बुलाने से बचते हैं।"