भारत-अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों से क्या रूस संग रिश्ते होंगे कमजोर? पुतिन ने दिया यह जवाब
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन आशंकाओं को खारिज किया है कि अमेरिका के साथ भारत की बढ़ती साझेदारी से रूस के साथ उसके पुराने रिश्ते कमजोर होंगे। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालना बेकार है। हम भारत के साथ संबंधों को मज़बूत कर रहे हैं और ऐसा जारी रखेंगे। हम भारत को विश्वसनीय साझेदार मानते हैं।"