भारत अब 1,272 विदेशी उत्पादों का करेगा स्वदेशी निर्माण, $189 बिलियन का है लक्ष्य
सरकार ने $189 बिलियन मूल्य के आयातित सामानों को देश में ही बनाने की योजना बनाई है। इस उद्देश्य के लिए 1,272 उत्पादों को चुना गया है, जिनमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल्स, स्पेशलिटी स्टील और मशीनरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस सूची में केवल उन्हीं वस्तुओं को जगह दी गई है जिनका सालाना आयात $50 मिलियन से अधिक है और जिनका भारत में उत्पादन न के बराबर या बिल्कुल नहीं होता है।