भारतीय शेयर बाजार में FPI का भरोसा कायम, अगस्त में अब तक ₹16,621 करोड़ का निवेश किया
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अगस्त के शुरुआती 15 दिनों के भीतर भारतीय शेयर बाजार में ₹16,621 करोड़ की पूंजी लगाई है। इससे पहले, जुलाई के महीने में भी विदेशी निवेशकों द्वारा ₹20,200 करोड़ के शेयरों की खरीदारी की गई थी। दरअसल, बेहतर वैल्यूएशन, कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों और अमेरिका में ब्याज दरों के घटने की संभावना के चलते विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।