भारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश: ब्लैकरॉक
ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट इंस्टीट्यूट का मानना है कि विदेशी निवेशक जल्द ही भारतीय बाजार में वापसी कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट के चीफ एपीएसी और मिडल ईस्ट इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट बेन पॉवेल ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में एआई (AI) आधारित शेयरों में भारी उछाल के बाद, अब वैश्विक निवेशक अपने पोर्टफोलियो को फिर से व्यवस्थित (रीबैलेंस) कर रहे हैं।