गुरुवार को बाजार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स करीब 600 अंक ऊपर चढ़ गया, वहीं निफ्टी में भी 7 दिनों की लगातार गिरावट के बाद 130.85 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। बाजार को यह मजबूती एशियाई बाजारों में सुधार, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कमी, विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी और आईटी शेयरों में बढ़ते निवेश से मिली है। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी मजबूत होकर खुला।