भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक हफ्ते में ₹54000 करोड़ घटा
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार अब लगभग $667 बिलियन है। जून के अंतिम सप्ताह में इसमें करीब $5.65 बिलियन यानी लगभग ₹54000 करोड़ की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान भारत के सोने के भंडार के मूल्य में भी $5.394 बिलियन की कमी आई है, जिसके बाद यह घटकर $102.536 बिलियन पर आ गया है।