भारतीय पुरुषों को सबसे ज्यादा रहता है 4 तरह के कैंसर का खतरा: एम्स डॉक्टर
दिल्ली एम्स के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक शंकर के अनुसार, भारतीय पुरुषों में चार प्रकार के कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा जाता है। इनमें मुंह, फेफड़े, कोलोरेक्टल और पेट का कैंसर शामिल हैं। डॉक्टर ने बताया कि बढ़ती उम्र, तंबाकू व शराब का सेवन, मोटापा, पारिवारिक इतिहास (फैमिली हिस्ट्री), अस्वस्थ खानपान और प्रदूषण जैसी चीजें इस बीमारी के खतरे को काफी बढ़ा देती हैं।