भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी: 1943 करोड़ रुपये में लीज पर लिए जाएंगे 2 MQ-9B सीगार्डियन ड्रोन
भारतीय नौसेना के लिए अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स कंपनी से 2 MQ-9B सीगार्डियन ड्रोन लीज पर लेने का सौदा हुआ है। 30 महीने की अवधि के लिए किए गए इस समझौते की कीमत लगभग 1,943 करोड़ रुपये है। इन ड्रोन्स की खासियत यह है कि ये 40,000 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भर सकते हैं और लगातार 30 घंटों से अधिक समय तक हवा में बने रह सकते हैं। इस डील के जरिए नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमताओं को काफी मजबूती मिलेगी।