भारतीय नाविक की मौत और अंगों के गायब होने के मामले में भारत ने वेनेज़ुएला से जवाब तलब किया

वेनेज़ुएला में भारतीय मर्चेंट नेवी के सदस्य राकेश चौहान की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भारत सरकार ने वहां के प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है। बता दें कि भारत में जब शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया, तो उसमें फेफड़े, दिमाग और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंग नदारद पाए गए। राकेश के परिजनों ने उनकी हत्या किए जाने और शरीर से अंग निकाल लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

by shortkt.com
4 hours ago
भारतीय नाविक की मौत और अंगों के गायब होने के मामले में भारत ने वेनेज़ुएला से जवाब तलब किया | ShortKT