भारतीय आईटी सेक्टर में एआई का खौफ जरूरत से ज्यादा फैलाया गया है: मॉर्गन स्टेनली
मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि भारतीय आईटी फर्मों को लेकर एआई का जो डर निवेशकों में दिख रहा है, वह असल में काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, एआई की वजह से आईटी कंपनियों के वैल्यूएशन पर भले ही फिलहाल असर पड़ा हो, लेकिन आने वाले समय में यही तकनीक एप्लिकेशन और सॉल्यूशंस की डिमांड को रफ्तार दे सकती है। इससे न केवल कंपनियों की कार्यक्षमता में सुधार होगा, बल्कि व्यापार के नए रास्ते भी खुलेंगे।