भागलपुर में सिल्क सिटी ग्लोबल एक्सपो का शुभारंभ, 220 स्टाल पर देश-विदेश के उत्पाद प्रदर्शित, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में सिल्क सिटी ग्लोबल एक्सपो का शुभारंभ हुआ। सात जुलाई तक चलने वाले इस एक्सपो में 220 स्टालों पर देश-विदेश के उद्यमी, आर्टिजन और कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य अंग क्षेत्र में उद्यमिता, व्यापार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना तथा रोजगार के अवसर सृजित करना है। एक्सपो में विदेशी उत्पाद और हस्तशिल्प विशेष आकर्षण हैं।