भागदौड़ भरी जिंदगी में 90 सेकंड की मुलाकात: 'येस मैडम' के को-फाउंडर की वायरल लव स्टोरी
'येस मैडम' के को-फाउंडर आदित्य आर्य ने एक प्यारा किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकात एयरपोर्ट के गेट पर अपनी पत्नी से हुई। आदित्य के मुताबिक, उस वक्त एक फ्लाइट से उतर रहा था और दूसरा उड़ान भरने की तैयारी में था। वे गेट पर सिर्फ 90 सेकंड के लिए ही मिल सके, लेकिन एक-दूसरे का हाथ थामकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनके पास पूरी दुनिया का वक्त हो।