भाई ने किया अस्थि विसर्जन, वीडियो कॉल पर अंतिम संस्कार करने वाली बेटियां नहीं पहुंचीं हरिद्वार

हरियाणा के एक ओल्ड एज होम में निधन के बाद जिन बुजुर्ग का अंतिम संस्कार उनकी बेटियों ने वीडियो कॉल के जरिए किया था, अब उनके अस्थि विसर्जन के लिए मृतक के बड़े भाई हरिद्वार पहुंचे हैं। वहां पहुंचे महेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें लगा था कि उनके भाई शिवचरण की मौत तो 10 साल पहले ही हो चुकी है, लेकिन मीडिया के जरिए उन्हें सच्चाई का पता चला। अस्थि विसर्जन के दौरान भी बेटियां वहां नहीं पहुंचीं। इस पर उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि वे इस स्थिति के लिए शर्मिंदा हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
भाई ने किया अस्थि विसर्जन, वीडियो कॉल पर अंतिम संस्कार करने वाली बेटियां नहीं पहुंचीं हरिद्वार | ShortKT