भरत तिवारी के 'चचेरे भाई' सिपाही की बढ़ी मुश्किल, एनकाउंटर का बदला लेने की धमकी वाले वीडियो पर मोतिहारी SP सख्त
भोजपुर मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत के बाद उसके 'चचेरे भाई' सिपाही आशीष तिवारी का बदला लेने की धमकी वाला वीडियो वायरल हुआ। मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएसपी को जांच का आदेश दिया गया है। एसपी ने कहा, रिपोर्ट आने पर दोषी सिपाही पर सख्त कार्रवाई होगी।