ब्रिटेन में रेप केस के आरोपी पूर्व पाक मंत्री ने पीओके चुनाव में हासिल की जीत
पाकिस्तान के पूर्व राज्य मंत्री रुखसार अहमद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के चुनावों में जीत हासिल की है। गौरतलब है कि अहमद फिलहाल ब्रिटेन में ज़मानत पर हैं। भारत ने इन चुनावों को पूरी तरह से नकारते हुए इसे एक 'ढोंग' बताया है। अहमद को दो साल पहले 1990 के दशक में मैनचेस्टर में नाबालिग लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था।