ब्रिटेन: नॉर्थस्टो में मंदिर के लिए जमीन नहीं मिली, चर्च और मुस्लिम ग्रुप को 999 साल की लीज
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर स्थित नॉर्थस्टो में हिंदू समुदाय को अपना पहला मंदिर स्थापित करने के लिए जमीन हासिल करने में सफलता नहीं मिली है। काउंसिल ने बोलियों का मूल्यांकन करते हुए हिंदू प्रस्तावक को 65% अंक दिए, जबकि चर्च के प्रस्ताव को 81% अंक मिले। चर्च को इस जमीन की 999 साल की लीज दी गई है। खास बात यह है कि चर्च के इस प्रोजेक्ट में एक मुस्लिम प्रार्थना कक्ष भी शामिल है।