ब्रिटिश हिंदुओं की वफादारी ब्रिटेन के प्रति है, यही उनकी कर्मभूमि है: मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि अगर ब्रिटेन में बसे हिंदू अपनी पहचान पर खरे हैं, तो भारत और ब्रिटेन के हितों में कभी कोई विरोधाभास पैदा नहीं होगा। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "यह साफ है कि ब्रिटिश हिंदू ब्रिटेन का ही साथ देंगे। कुछ अपवाद हो सकते हैं, लेकिन हिंदुत्व के नजरिए से यह स्पष्ट है कि आपकी कर्मभूमि वही जगह है जहां आपकी निष्ठा होती है।"