ब्रायन जॉनसन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक बिस्तर साझा क्यों नहीं करते?
खुद को जवां बनाए रखने के लिए हर साल 17 करोड़ रुपये खर्च करने वाले अमेरिकी मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन ने खुलासा किया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड केट टोलो के साथ एक ही बिस्तर पर नहीं सोते। उन्होंने बताया कि उन दोनों के घर और सोने की जगह अलग-अलग हैं। जॉनसन ने कुछ शोधों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टनर के साथ सोने से नींद में खलल पड़ता है, और इसका असर महिलाओं की नींद पर कहीं ज्यादा गहरा होता है।